Bikaner Crime : तीन दर्जन के करीब चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, February 16, 2026
HomeबीकानेरBikaner Crime : तीन दर्जन के करीब चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 3...

Bikaner Crime : तीन दर्जन के करीब चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, जिलें में बढ़ती मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए जिले की पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही करते हुए 32 मोटरसाइकिल के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -Ads

शनिवार को जिलें के नव नियुक्त एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि भोजासर फलोदी के रहने वाले सोमराज और बीकानेर जिलें के सोनू और जहीर को चोरी के मामलें में गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की निशानदेही पर करीब 32 मोटरसाइकिल जब्त की गई है। आरोपी मोटरसाइकिल चोरी कर जोधपुर व अन्य जिलों व गांवों में बेच देते थे।

नयाशहर थाना के थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी और कॉन्स्टेबल केसरराम की भूमिका भी इस कार्यवाही में अहम बताई जा रही है। बरहाल पुलिस इस मामलें में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर