HomeबीकानेरBikaner Crime News : बच्चों के डॉक्टर से 25 लाख की मांगी...

Bikaner Crime News : बच्चों के डॉक्टर से 25 लाख की मांगी फिरौती, नयाशहर थाने में मामला दर्ज

आपणी हथाई न्यूज, शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर से 25 की फिरौती मांगकर उसे धमकाने का मामला सामने आया है। आपकों बता दे कि जस्सूसर गेट स्थित क्लीनिक चलाने वाले शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ श्याम अग्रवाल से लाखों की फिरौती की मांगी गई है।

इस संबंध में डॉ अग्रवाल ने पुलिस थाने में दी रिपोर्ट में बताया है कि 25 जुलाई को रात को करीब पौने दो बजे मौहल्ले में रहने वाले विष्णु साध, अभिषेक पंवार और अन्य दो तीन लोग आए और 25 लाख रुपयों की फिरौती की मांग की और हर महीने एक लाख बंधी देने की मांग की। ऐसा नही करने पर जान से मार देने की धमकी भी दी।

 

 

पीड़ित अग्रवाल ने बताया कि आरोपी अगली दोपहर फिर उसके चैम्बर में आये और देख लेने की धमकी दी। बरहाल सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। परिवादी ने वीडियो और ऑडियो क्लिप पुलिस को सौंप दिये है।पुलिस ने  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



ताजा खबर