

आपणी हथाई न्यूज, सोमवार को बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र के रामपुरा बस्ती इलाके में जमीन को कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी भाटा जंग हुई और इस दौरान एक युवक ने मौके पर फायरिंग भी कर दी। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। झगड़े की सूचना के बाद एडिशनल एसपी सिटी सौरभ तिवारी ,सीओ सिटी श्रवण दास संत, थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह सीला सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
ये था मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपुरा बस्ती की गली नंबर 9 में रिंकू उर्फ योगेश कौशिक का मकान है जिसके मकान के पास एक खाली भूखंड भी है। इस भूखंड को लेकर रिंकू उर्फ योगेश और राकेश मीणा के बीच विवाद चल रहा है। सोमवार को इस मामले में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और इनका एक वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एक पक्ष के लोग तलवार लेकर कुछ लोगों के पीछे भागते नजर आ रहे हैं, वही एक युवक पिस्तौल से फ़ायरिंग करता हुआ दिख रहा है ।वमौके पर दो चौपाइयां वहां खड़े हैं जिनके शीशे भी टूटे हुए वीडियो में दिखाई दे रहे हैं ।
पुलिस के अनुसार रिंकू उर्फ योगेश ने इस मामले में राकेश मीणा, महबूब कायमखानी, सतपाल जाट, अभिषेक पंवार, आशीष गहलोत व अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया है। रिंकू ने पुलिस को बताया कि वह घर से बाहर गया हुआ था, तब उसकी पत्नी का फोन आया कि राकेश मीणा व कुछ लोग हथियार के साथ आए हैं और जबरन प्लॉट का दरवाजा तोड़ रहे है। रिंकू जब मौके पर पहुंच उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया । वह जान बचाने की कोशिश में घर में भागा तो आरोपी उसके घर में घुस गए और आरोपी उसकी मां शकुंतला देवी, पत्नी रुचि के साथ भी मारपीट करने लगे। इस दौरान शोर शराबा सुनकर जगवीर शर्मा व विश्ववीर छुड़ाने आए तो आरोपियों ने मौके पर उनके साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी।
वही इस मामले में दूसरे पक्ष में झुंझुनू कांकराना वार्ड 9 के निवासी राकेश मीणा ने योगेश कौशिक उर्फ रिंकू के खिलाफ मुक्ता प्रसाद में दी रिपोर्ट में बताया है कि उसका रामपुरा बस्ती गली नंबर 9 में इकरारनामा के जरिए 11 साल पहले खरीदा गया एक भूखंड प्लॉट है । जिसमें पड़ोसी कब्जा करना चाहता है। इस भूखंड को लेकर सोमवार को थाने में परिवाद भी दिया गया था । उसके बाद आरोपी रिंकू उर्फ योगेश उसकी पत्नी भाई और दो-तीन अन्य व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की। रिंकू ने जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से फायर भी किया और उसे धमकाया भी, कि थाने में जो परिवाद दिया है वह वापस ले ले अन्यथा तुझे जान से मार देंगे।
बरहाल इस मामलें में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में मामलें दर्ज कर लिए है वही कल हुई फायरिंग मामलें में आरोपी रिंकी उर्फ योगेश कौशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।


