Bikaner Crime : सेल्फ डिफेंस सेंटर पर किया हमला, मारपीट और रुपये छिनने का आरोप - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, March 12, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime : सेल्फ डिफेंस सेंटर पर किया हमला, मारपीट और रुपये...

Bikaner Crime : सेल्फ डिफेंस सेंटर पर किया हमला, मारपीट और रुपये छिनने का आरोप

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, चौतीना कुंआ स्थित आत्मरक्षा प्रशिक्षण सेंटर पर तोड़फोड़ और मारपीट का एक मामला सदर थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौतीना कुंआ निवासी शोभा सारस्वत ने रिपोर्ट दी कि उसके आत्‍मरक्षा प्रशिक्षण केन्‍द्र में तोड़फोड़ की तथा वहां मौजूद धनंजय के साथ मारपीट की तथा उससे रुपए व चैन छीन कर ले गए।

- Advertisement -Ads

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर बिग्‍गा बास श्रीडूंगरगढ निवासी आदित्‍य तावणियां, आडसर निवासी विजयपाल, डांडूसर निवासी प्रदीपदान चारण, जीतूदान चारण, कालूबास निवासी हेमंत शर्मा, श्रीडूंगरगढ वार्ड नंबर चार निवासी लालंचद व कोच नितिन व कोच श्‍वेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक जयवीर सिंह को सौंपी गई है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर