Bikaner Crime : जिलें में बदमाशों के हौंसले बुलंद, कार में सवार लुटेरों ने 5 पेट्रोल पंपों को बनाया निशाना - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime : जिलें में बदमाशों के हौंसले बुलंद, कार में सवार...

Bikaner Crime : जिलें में बदमाशों के हौंसले बुलंद, कार में सवार लुटेरों ने 5 पेट्रोल पंपों को बनाया निशाना

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, जिलें में इन दिनों बदमाशो का आतंक बना हुआ है अब से कुछ दिन पहले डेढ़ करोड़ रुपये लूटने का मामला अभी पूरी तरीके से निपटा नही है इस बीच शुक्रवार को एक और बड़ी घटना की जानकारी सामने आई है।

- Advertisement -Ads

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार बीकानेर जिले के नोखा,जसरासर,मैनसर,लालगढ़ और जोगलसर में कुछ अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार की रात पेट्रोल पम्पो को निशाना बनाया और लूट को अंजाम देने की कोशिश की। वही एक पेट्रोल पम्प पर इन बदमाशो ने 8 हजार रुपये लूटकर ,लूट की वारदात को भी अंजाम दे दिया वही एक अन्य पेट्रोल पंप पर पत्थरबाजी कर पेट्रोल पम्प पर लगे कांच तोड़ गए। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

अभी तक पुलिस आरोपियों को पकड़ने में कामयाब नही हो पाई वही इस घटना के बाद कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे है। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात बदमाश स्विफ्ट कार में सवार होकर आये थे। बरहाल पुलिस सरगर्मी से इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर