Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime : ताला टूटने की आवाज सुन महिला ने मचाया शोर,...

Bikaner Crime : ताला टूटने की आवाज सुन महिला ने मचाया शोर, चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर के डूंगरगढ़ बस में रखे सामान चोरी होने का मामला सामने आया है जिसमे महिला की सक्रियता के चलते 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव छाजूसर की निवासी विमला पत्नी राम प्रताप सिंह अपने बच्चों और देवरानी के साथ अपने पीहर बरजांगसर के लिए जा रहे थे श्री डूंगरगढ़ में पहुंचने के बाद विमला को ताला टूटने जैसी आवाज सुनाई दी जिसके बाद उसने शोर मचाया तो आरोपी भागने लगे।

बस में बैठे लोगों  ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। विमला की मौसी के लड़के कुंदन नाथ ने पुलिस को सूचना दी जिससे मौके पर पुलिस पहुंची और चोरों को धर दबोचा। बताया यह भी जा रहा है कि चोरों की संख्या 4 थी जबकि पुलिस के हाथ दो ही लगे हैं।गिरफ्तार हुए आरोपी हरियाणा के कुलदीप पुत्र राजकुमार और रोहतास पुत्र रामकुमार है। इस दौरान आरोपी से माल भी जप्त कर लिया है।



ताजा खबर