

आपणी हथाई न्यूज, साइबर धोखाधड़ी करने वाले शातिर नित रोज कोई ना कोई हथकंडा अपना कर आम आदमियों को अपना शिकार बनाते है। साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप पर शादी के कार्ड के निमंत्रण पत्र जैसा एक एप्लीकेशन तैयार किया है जिससे उसे एप्लीकेशन को क्लिक करने के बाद फोन हैक हो जाता है और मोबाइल से बैंक खाते से रुपए तक उड़ा लिए जाते हैं।
इस संबंध में बुधवार को कोलायत जैसे छोटे कस्बे के लोगों के व्हाट्सएप पर एक साथ कई लोगों को एपीके फाइल के रूप में शादी के निमंत्रण जैसा मैसेज भेजा गया। इसी के चलते कोलायत के एक व्यापारी ओमप्रकाश रामावत के पास भी ऐसा मैसेज आया और उन्होंने उसे शादी का निमंत्रण समझ कर उसे फाइल को ओपन कर लिया । ओपन करने के कुछ समय बाद ही उनके पास मैसेज आया कि उनके खाते से ₹10000 निकल गए हैं लगभग 3 मिनट में यह मैसेज छह बार आया और उनके खाते से कुल ₹60000 निकल गए।
अचानक आये इस मैसेज के बाद व्यापारी पंजाब नेशनल बैंक पहुंचा और अपने खाते के ट्रांजैक्शन के बारे में पूछा तो पता चला कि वह साइबर ठगी के शिकार हो चुके हैं। उनके खाते में 270000 रुपए का बैलेंस था, यह तो गनीमत ही कि उनके एटीएम की लिमिट ₹100000 थी और उन्होंने 40000 उसी दिन एटीएम से किसी को पेमेंट किया था वरना उनके खाते से पूरे ₹100000 निकल जाते हैं
वही ऐसा ही दूसरा वाक्य गुरुवार को कोलायत के मडगांव के राजेंद्र रामावत के साथ भी हुआ उन्होंने जैसे ही इस मोबाइल एप्लीकेशन को खोल तो उनका मोबाइल हो गया सहयोग बस राजेंद्र उस समय कोलायत बाजार में ही थे और तुरंत पीएनबी बैंक पहुंचे और बैंक कर्मचारियों को इस संबंध में बात बताएं बैंक कैशियर राम अवतार और कमल सिंह तत्परता दिखाते हुए राजेंद्र के खाते को तत्काल सीज कर दिया। जिसके कारण राजेंद्र रामावत के पैसे निकालने से बच गए अगर थोड़ी और देर हो जाती तो राजेंद्र को भी पैसों का नुकसान हो जाता उनके खाते में करीब डेढ़ लाख रुपए थे।


