Bikaner: संभागीय आयुक्त ने सीएडी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
HomeबीकानेरBikaner: संभागीय आयुक्त ने सीएडी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Bikaner: संभागीय आयुक्त ने सीएडी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी ने मंगलवार को सिंचित क्षेत्र विकास विभाग कार्यालय ( सीएडी डिपार्टमेेंट) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में साफ सफाई नहीं मिलने पर संभागीय आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही आगामी सोमवार तक पूरे कार्यालय की साफ सफाई करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही पत्रावलियों का समय पर निस्तारण नहीं करने को लेकर भी नाराजगी जाहिर करते हुए पत्रावलियों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -Ads

संभागीय आयुक्त ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि संभाग के सभी कार्यालयों में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सरकारी कार्यालयों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही पत्रावलियों और परिवेदनाओं का समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता में है। इसे पूरे बीकानेर संभाग में लागू किया जाएगा। श्रीमती सिंघवी ने कहा कि उनका कार्यालय आमजन के लिए खुला रहेगा। कोई भी अपनी परिवेदना प्रस्तुत कर सकता है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर