आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम अपने कारनामों से हमेशा ही सुर्खियों में रहता है। कुछ लोग तो पीबीएम को लेकर ये राय देने में भी नही चूकते है कि यहां इलाज के अलावा सब काम सही सही होता हैं। बरहाल अभी ताजा मामला बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के आपातकालीन वार्ड से जुड़ा है। यहां का आपातकालीन वार्ड अब धीरे धीरे पार्किंग में तब्दील हो रहा है इसे इस स्थिति में पहुंचाने वाले कोई और नही बल्कि पीबीएम में कार्यरत कार्मिक है जिन्होंने अपने गाड़ी रखने का नया अड्डा अब आपातकालीन को बनाया है।
हालांकि बीकानेर के इस अस्पताल में नियम कायदों की बात सिर्फ मरीज और उसके परेशान हो रहे परिजनों पर ही लागू होती है। यहां के चिकित्सक और कार्मिक की लापरवाही और मनमानी के किस्से हर महीने किसी न किसी बहाने से सामने आ ही जाते है।
अब सोचने वाली बात ये है कि पीबीएम अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में इस तरह से अवैध गाड़ी पार्क करने वालों पर कोई कार्रवाई होगी ? क्या उनसे पूछा भी जाएगा कि यहां गाड़ी खड़ी क्यों कि जा रही है जबकि अस्पताल के हर कार्मिक के लिए निःशुल्क पार्किंग सुविधा उपलब्ध हैं। बरहाल अभी तक ऐसी कोई उम्मीद की किरण नजर नही आ रही जिसमें पीबीएम प्रशासन व्यवस्थाओं को सुधारने की दिशा में कार्य कर रहा हो। अब देखने वाली बात ये रहेगी कि ये पार्किंग सुरक्षा के भय से की जा रही है या सिस्टम की मनमानी के चलते ?

