Homeखटाखट स्टोरीBikaner Fraud : ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर युवक से 13.56 की...

Bikaner Fraud : ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर युवक से 13.56 की ठगी

basic ad

साइबर फ्रॉड आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में इन दिनों साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन कमाई के चक्कर में लोग अपना पैसा गंवा रहे है। ताजा मामला पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र का जहाँ रहने वाले उमाशंकर पुरोहित के साथ ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर ठगों ने 13.56 रुपयों की ठगी कर ली।

 

जानकारी के अनुसार, परिवादी ने साइबर थाने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि कुछ दिन पहले उसने टेलीग्राम पर एक कंपनी के चैनल से जुड़ा था ,जहाँ ऑनलाइन अर्निंग का लालच दिया गया। शुरुआत में उसने कथित तौर पर न्यूजीलैंड की एक कंपनी में 9 हजार का निवेश किया जिसके कुछ समय बाद उसके खाते में 16 हजार रुपये दिखाई दिए गए।

 

इसी लालच में आकर पीड़ित ने अपनी जमा पूंजी के साथ-साथ परिचितों से उधार लेकर कल 13 लाख 56 हजार रुपये का निवेश कर दिया।  इसके बाद कंपनी की ओर से उसके खाते में 27 लाख 22 हजार रुपए जमा दिखाए गए।  जब पीड़ित ने राशि विड्रॉल करने की कोशिश की तो ठगों ने उसे एक बार फिर 13 लाख रुपए अतिरिक्त जमा करने की मांग की,साथ ही कहा कि अतिरिक्त रकम जमा किए बिना ना तो मुनाफा मिलेगा नहीं पहले लगाए पैसे लौटाए जाएंगे।

 

परिवादी का कहना है कि लोभ और लालच में आकर उसने बड़ी भूल कर दी है अब ना तो दिखाया गया मुनाफा मिला और ना ही उसकी ओर से लगाए गए 13 लाख 56 हजार वापस आए। ठगी का पता चलने पर उसने साइबर पुलिस से संपर्क किया । बरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है



ताजा खबर