Bikaner : चार महीनों बाद भी नही हुई सुनवाई, गोपाल गहलोत ने दिया अनिश्चितकालीन धरना - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner : चार महीनों बाद भी नही हुई सुनवाई, गोपाल गहलोत ने...

Bikaner : चार महीनों बाद भी नही हुई सुनवाई, गोपाल गहलोत ने दिया अनिश्चितकालीन धरना

- Advertisement -Ads

चार माह पहले बीकानेर के सुजानदेसर में सीवरेज के चेंबर से हुए हादसे में जान गंवाने वाले रोहित कच्‍छावा के परिजनों को न्‍याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत आज से कलक्‍ट्रेट के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।

- Advertisement -Ads

आपको बता दें सुजानदेसर में आरयूआईडीपी का सिवरेज निर्माण कार्य के दौरान चेंबर निर्माण में खामियां रह गई थी, चेंबर सड़क से एक–दो फीट ऊपर निकले हुए थे इस बीच, 4 अक्टूबर 2022 को मोटरसाइकिल दुर्घटना में रोहित व हेमंत गंभीर घायल हो गए। इनमें से 7 अक्‍टूबर को रोहित की पीबीएम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर बाद में अधिकारियों के साथ समझौता वार्ता रखी गई, लेकिन उसकी पालना अभी तक नहीं हुई है। इस पूरे मामले को लेकर आज से कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर