HomeबीकानेरBikaner: मानवता फिर हुई शर्मसार, पीबीएम अस्पताल के कचरा पात्र में मिला...

Bikaner: मानवता फिर हुई शर्मसार, पीबीएम अस्पताल के कचरा पात्र में मिला नवजात का शव

basic ad

आपणी हथाई न्यूज़, बीकानेर शहर आज फिर शर्मसार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम में रखें एक कचरा पात्र में आज नवजात का शव मिला जिसके बाद पीबीएम पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को कचरा पात्र से बाहर निकाला जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।

बीकानेर में बीते सालों से ऐसी घटनाएं पीबीएम अस्पताल में लगातार बढ़ रही है। पीबीएम के कभी कचरा पात्र में तो कभी नाले में तो कभी खुले में मानव भूर्ण और नवजात शिशु के शव मिल रहे हैं यह घटनाएं मानवता को शर्मसार कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि कल रात किसी अज्ञात ने नवजात को कचरा पात्र में फेंक दिया हालांकि जब नवजात को कचरा पात्र में फेंका गया था उस वक्त वह जीवित था या मृत अभी इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है लेकिन बीकानेर में बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से पूरे शहर का सिर शर्म से झुक रहा है।



ताजा खबर