

आपणी हथाई न्यूज, शुक्रवार को बीकानेर के रवींद्र रंगमंच में 33 ऐसे लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान हुआ जो आपातकाल के समय समय अपने कारनामों को लेकर चर्चा में रहे। केंद्र सरकार में की पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी आआज बीकानेर पहुंची और मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान आपातकाल ”काला दिवस” संगोष्ठी में बीकानेर के 33 लोक सेनानियों का सम्मान किया गया। इस समारोह में लोकतंत्र सेनानी ललित प्रसाद रंगा ‘टोटल राम’ पुत्र स्व. शिव रतन रंगा को भी सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि ललित प्रसाद रंगा आपातकाल के समय 3 माह 15 दिन के लिए कारावास में रहे। रंगा सबसे युवा लोकतांत्रिक सेनानी थे। ललित प्रसाद और उनके पिताजी दोनों एक साथ कारावास में थे। पूर्व मंत्री ने बताया कि आपातकाल के समय बीकानेर जिले से 33 लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र और संविधान को जिंदा रखने के लिए संघर्ष किया।
इस संगोष्ठी में बीजेपी जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, सुशीला कंवर राजपुरोहित और अन्य नेता उपस्थित रहे।


