Bikaner : शोभासर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के हेड वर्क्स का अवलोकन, थाना प्रभारियों को चाक चौबंद के निर्देश - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner : शोभासर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के हेड वर्क्स का...

Bikaner : शोभासर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के हेड वर्क्स का अवलोकन, थाना प्रभारियों को चाक चौबंद के निर्देश

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने शनिवार को बीछवाल और शोभासर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के हेड वर्क्स का अवलोकन किया। यहां पानी के आवक की स्थिति जानी और कहा कि प्रस्तावित नहरबंदी के मद्देनजर पानी की चोरी को रोका जाए। इसके लिए संबंधित पुलिस थाना प्रभारियों को चाक चौबंद रहने के निर्देश दिए।

- Advertisement -Ads

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नियमित पेट्रोलिंग की जाए और पानी चोरी करने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि जलदाय और जल संसाधन विभाग प्रस्तावित नहरबंदी के दौरान बेहतर समन्वय रखें। उन्होंने अवैध जल कनेक्शन काटने का सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए और अधिकारियों को पूर्ण मुस्तैदी से काम करने को कहा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरव तिवाड़ी, जलदाय विभाग के बलवीर सिंह सहित विभिन्न थानों के प्रभारी मौजूद रहे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर