
Bikaner आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर जिलें की खाजूवाला पुलिस पर एक व्यक्ति ने जबरन 1 लाख रुपये लेने के आरोप लगाए। खाजूवाला थाने में थाने के इंचार्ज के साथ 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। इसमें एक हेड कॉन्स्टेबल और 4 कॉन्स्टेबल शामिल है। मामला अदालत के आदेश पर दर्ज किया गया है।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार खाजूवाला के चक 25 बीडी निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र हरीसिंह ने इस्तगासा दिया था कि उसके साथ थानेदार और अन्य पुलिसकर्मी उसके साथ जबरदस्ती कर रहे हैं। परिवादी ने खाजूवाला थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार प्रजापत, कॉन्स्टेबल रामकुमार, मुकेश, रामनिवास, मोनू सिंह व हेड कॉन्स्टेबल ईश्वर सिंह के साथ ही स्थानीय निवासी प्रेम शर्मा पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
क्या है पूरा मामला
दरसअल मामला 1 जुलाई 2025 का है। चक 7 एस.एस.एम में राजेन्द्र शिवशक्ति होटल नाम से होटल का संचालन करता है।1 जुलाई को सुबह सवा 7 बजे अपने होटल पर बैठा था, तब ये सभी पुलिस की गाड़ी में होटल पहुंचे। उसे कहा गया कि तू थाने नहीं आ रहा है, ना ही तू थाने की बन्धी पहुंचा रहा है। अपने खिलाफ पूर्व में दर्ज सभी मुकदमों को झूठा बताते हुए नाजायज रूप से तंग करने की बात कही तो पुलिसकर्मी नाराज हो गए। यहां तक कहा कि बंधी उच्चाधिकारियों को पहुंचानी पड़ती है। पुलिसकर्मी होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर अपने साथ ले गए। बाद में साथ में आए पुलिसकर्मी ने मामला शांत करने के लिए एक लाख रुपए की डिमांड रखी। राजेन्द्र ने एफआईआर में अपने भाई के साथ एक लाख रुपये लेकर एक दुकान पर ये पैसे रखने की बात लिखी गई हैं


