

आपणी हथाई न्यूज, सोमवार को बीकानेर के कुछ युवाओं ने शिक्षा के क्षेत्र में एक सार्थक पहल की शुरुआत की है। कर्मवान फाउंडेशन से जुड़े कुछ युवाओं ने शहरी क्षेत्र में एक लाइब्रेरी खोली है जिसमें शहर के विद्यार्थी मात्र 100 रुपये के शुल्क में अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगें।
सोमवार सुबह इसी के. वी.लाइब्रेरी का उद्घाटन शहर के प्रकांड विद्वान पंडित नथमल पुरोहित के कर कमलों से हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राजस्थान के के क्षेत्रीय सह संपर्क प्रमुख योगेन्द्र किराडू भी बतौर अतिथि मौजूद रहे।
किराडू ने अपने उद्बोधन में इस प्रयास को मील का पत्थर बताया और कहा कि यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मददगार साबित होगी। इसके अलावा मंच के माध्यम से संस्कृति बचाने , नशे से दूर रहने और संस्कारवान बनने की भी अपील की।
उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने भी शिक्षा के क्षेत्र में शहर में इस प्रकार की और लाइब्रेरी खोलने की आवश्यकता जताते हुए हर संभव मदद करने की पहल की। कार्यक्रम में पधारे बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने भी कर्मवान फाउंडेशन और भाजयुमो जिलाध्यक्ष वेद व्यास को इस कार्य शुभकामनाएं दी।
वेद व्यास ने कर्मवान फाउंडेशन की इस लाइब्रेरी के लिए भवन उपलब्ध करवाने वाले बेसिक स्कूल के संस्थापक नारायण व्यास का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि नारायण जी की दिखाई राह के बाद ही कदमों ने हौसलों की उड़ान भरी और जिसके प्रतिफल आज फाउण्डेशन की टीम ने इस सपने को साकार किया।
व्यास ने बताया कि शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा ज्ञान को व्यवसायिक लाभ से मुक्त करने के उद्देश्य से इसकी स्थापना की। इसमें विद्यार्थियों से केवल 100 रूपये मासिक अनुशासन शुल्क लिया जाएगा, जिससे संचालन की नियमितता बनी रहे। इस पहल से विद्यार्थियों में नियमित अध्ययन,लर्निंग रिसोर्स का आदान-प्रदान और समर्पित समय देने जैसी आदतों का विकास होगा।लाइब्रेरी की स्थापना के उपरांत,यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी। जिससे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और सहायक वातावरण प्राप्त हो सके। कोषाध्यक्ष संतोष पुरोहित ने आएं हुए अतिथियों का आभार जताया।
ये मिलेगी सुविधाएं
उपसचिव विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि महज सौ रूपये शुल्क में संचालित इस लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को वातानुकुलित कक्षा कक्षों में अध्ययन करने के साथ फ्री वाईफाई सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं पंजीकृत प्रत्येक विद्यार्थी को बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करवानी पड़ेगी। वहीं आने जाने वाले हर एक शख्स पर सीसीटीवी कैमरों की पैनी नजर रहेगी। नियमित रूप से अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को शीतल पेयजल की व्यवस्था के साथ आने वाले समय में ओर भी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम में विजय आचार्य,अखिलेश प्रताप सिंह,गोकुल जोशी,जसराज सिंवर,दाऊ लहरी,बृजमोहन पुरोहित,विकास तापडिय़ा,भवानी पाईवाल,अनिल शुक्ला,चंद्रमोहन जोशी,कौशल शर्मा,भगवान सिंह मेड़तिया, बजरंग तंवर,कैलाश भार्गव,सुनील भांभू,अयूब कायमखानी,आशा आचार्य,अनिल हर्ष,पवन स्वामी,ऋषि पारीक,गणेश सेवग,मांगीलाल गोदारा,काननाथ गोदारा,सुनील रामावत,मुकुंद व्यास,नवनीत व्यास,गजेंद्र सिंह भाटी,दिनेश पारीक,जितेंद्र श्रीमाली,जय किशन पुरोहित,भैरू तंवर,गिरधर जोशी,अनिल पुरोहित,सुरेन्द्र जोशी,विपिन पुरोहित,गोविंद शर्मा,भव्यदत्त भाटी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


