Homeखटाखट स्टोरीBikaner News : धरणीधर क्षेत्र में हुए पोल हादसें के बाद निजी...

Bikaner News : धरणीधर क्षेत्र में हुए पोल हादसें के बाद निजी बिजली कम्पनी और आमजन के बीच बनी सहमति, घायल राहगीर और मकान मालिक को मिला मौके पर मुआवजा

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बुधवार की सुबह धरणीधर मंदिर मुख्य मार्ग पर जनता प्याऊ से पहले बिजली के तीन पोल ट्रक की टक्कर से अचानक गिर गए जिसमें एक पोल राह चलते स्कूटी सवार धनेश सांखला के ऊपर गिरा जिससे वह चोटिल हो गया तथा स्कूटी भी पोल के नीचे दबने से काफी नुकसान हो गया।

 

गनीमत रही की लाइन चालू थी फिर भी कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि दूसरा पोल पास के ही मकान की दीवार पर गिरा और मकान की दिवार क्षतिग्रस्त हो गयी, तीसरा पोल सड़क पर गिरा जिससे मुख्य रास्ता अवरुद्ध हो गया । इसके बाद मौजूद क्षेत्रवासीयों ने आक्रोशित हो कर टायर जलाकर रास्ता जाम कर दिया एवं बिजली कम्पनी के विरुद्ध नारेबाजी आरम्भ कर दी ।

 

इस अवसर पर कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने मौके पर पहुंचे कर वहां के बाशिंदो से बात की और उनकी मांगो को बिजली कम्पनी के उच्च अधिकारीयों से दूरभाष पर वार्ता कर अवगत करवाया तथा अरुण व्यास की मध्यस्थता से हुई समझौता वार्ता में घायल धनेश सांखला को इलाज हेतु उचित मुआवजा देने, स्कूटी की रिपेयरिंग करवाने तथा महेश स्वामी के घर की क्षतिग्रस्त दीवार को मरम्मत हेतु मुआवजा देने व धरणीधर मार्ग के सभी जर्जर पोल को बदलने पर लिखित सहमति उपरांत तय राशि मौके पर ही पीड़ित पक्ष को सुपुर्द की गयी ।

 

समझौता वार्ता में ये लोग रहे मौजूद

समझौता वार्ता में बिजली कम्पनी के जेईएन  नितेश , एईएन श्अजित  , नयाशहर थानाधिकारी  विक्रम तिवारी जी, युवा कांग्रेस नेता नवनीत आचार्य,  मुकेश पंवार, रामेश्वर रांकावत, जयंत आचार्य, रविकांत वाल्मीकि, मयंक गहलोत, नरेश रामावत, शिव बन , महेश पूरी सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहें ।

 

 

इस अवसर पर कांग्रेस नेेेआ ताअरुण व्यास ने कहा की पूर्व में भी इस क्षेत्र में भारी वाहन की आवाजाही से एक मासूम बच्चे की मौत हो गयी लेकिन आज भी भारी वाहन पुरे दिन बेरोक टोक इस क्षेत्र से गुजरते है लेकिन प्रशासन मौन है, बिजली के पोल जर्जर है ढीले तार लटक रहे है, सीवर लाइन बार- बार जाम होने से सड़को पर गंदगी पसरती है लेकिन जन प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की उदासीनता से धरणीधर क्षेत्र उपेक्षा का शिकार हो रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा ।



ताजा खबर