Bikaner News : इंदिरा गांधी नहर में कार में सवार पति पत्नी गिरे,पत्नी और कार की तलाश जारी - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeखटाखट स्टोरीBikaner News : इंदिरा गांधी नहर में कार में सवार पति पत्नी...

Bikaner News : इंदिरा गांधी नहर में कार में सवार पति पत्नी गिरे,पत्नी और कार की तलाश जारी

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, गुरुवार की शाम बीकानेर के छतरगढ़ की इंदिरा गांधी नहर में पति पत्नी कार सहित गिरने की सूचना सामने आई है । अब तक मिली जानकारी के अनुसार सियासर पँचकोसा निवासी अनूप कुमार धानक (28) और उसकी पत्नी रेणु (26) गुरुवार की शाम 4 बजे के करीब शेरपुरा 465 पहुंचे थे।

- Advertisement -Ads

 

शेरपुरा से रात 9 बजे करीब दोनों उसी कार में ढाणी 660 आ रहे थे। इस बीच उनकी कार अस्सी की गति से चल रही थी और सामने अचानक पशु आ जाने से कार का बैलेंस बिगड़ा और कार नहर में जा गिरी। पुलिस पूछताछ में पति ने बताया कि जैसे तैसे कार का गेट खोल उसने अपनी जान बचाई । कार सहित उसकी पत्नी रेणु पानी में डूब गई।

फिलहाल पुलिस प्रशासन को सूचना मिलने के बाद सवेरे 8 बजे से ही नहर में एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर महिला और कार की तलाशी की जा रही है। अभी तक इस मामलें में कुछ भी पता नही लग पाया है। पुलिस पति को भी शक के घेरे में रखकर जांच कर रही है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर