

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें में इन दिनों बारिशों का दौर चल रहा है इस बीच एक दुखभरी खबर सामने आई है जिसमें लूणकरनसर की एक रोही में आसमान से बिजली गिरने से 22 भेड़ों की मौत हो गई।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार लूणकरनसर तहसील के मकड़ासर गांव की रोही में रेवंत राम (50) पुत्र संतुराम भेड़ चरा रहा था, इस दौरान आसमानी बिजली गिरने 7 भेड़े रेवंतराम की और 15 भेड़े गुलाब सिंह की चपेट में आ गई और मौके पर ही उन भेड़ों की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद लूणकरनसर थाने के एसआई अनूप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पशु चिकित्सकों को बुलाकर मृत भेड़ों का पीएम करवाया।


