आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है जिसके चलते शहरों में कई हादसें होने की भी खबरें सामने आ रही है। इसी सिलसिले में बीकानेर शहर के परकोटा क्षेत्र व्यस्ततम मार्ग रत्तानी व्यासों के चौक से सदाफतेह की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित एक पुराने मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हालांकि घटना के वक़्त आसपास कोई मौजूद नही अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार जर्जर दीवार के पास खड़ी दो साइकिलें इस दौरान पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गईं।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान काफी समय से जर्जर स्थिति में था और कई बार नगर निगम को इसकी सूचना दी जा चुकी थी। आपको बता दे कि बीकानेर नगर निगम इन दिनों शहर भर में पुराने व खतरनाक मकानों को गिराने का अभियान चला रहा है, लेकिन इसके बावजूद पिछले तीन दिनों में शहर में चार अलग-अलग स्थानों पर दीवारें गिर चुकी हैं।
ऐसे हवेलियों और जर्जर मकानों के आस पास रहने वाले लोगों ने मांग की है कि नगर निगम ऐसे मकानों की तुरंत जांच कर उन्हें खाली करवाए या नियमानुसार गिराने की कार्रवाई करे, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।


