Homeखटाखट स्टोरीBikaner Nokha News :नोखा के चरकड़ा में भीषण सड़क हादसें में दो...

Bikaner Nokha News :नोखा के चरकड़ा में भीषण सड़क हादसें में दो की मौत, एक घायल

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, ​बीकानेर के नोखा थाना क्षेत्र स्थित चरकड़ा गांव के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क किनारे चल रहे ग्रामीण नारायण सिंह राजपूत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क पर ही पलट गई। इस दुर्घटना में वाहन सवार राजूराम (निवासी सुरपुरा) की भी जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक लालचंद (निवासी रामसर) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि नोखा जिला अस्पताल पहुंचे, जहाँ गमगीन माहौल के बीच परिजनों को ढांढस बंधाया गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ​हादसे के बाद पलटी हुई गाड़ी की संदिग्ध मादक पदार्थ भी मिला हैं। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर आक्रोशित युवाओं की भीड़ को चरकड़ा सरपंच सवाई सिंह और पुलिस प्रशासन ने समझाइश कर शांत करवाया। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।



ताजा खबर