
आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर के नोखा क्षेत्र में आज सुबह कड़कड़ाती ठंड के बीच एक व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। जानकारी के अनुसार नोखा के मोहनपुरा में नरेंद्र सिंह नामक एक वक्ति पानी की टंकी पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि नरेंद्र सिंह घरेलू कलह से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ गया और कई घंटे तेज ठंड में वह टंकी पर रहा इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की समझाइश के बाद नरेंद्र सिंह को सुरक्षित नीचे उतारा गया।


