
आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले की सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर राज्य वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है इस मामले में पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर दो बोलेरो कैंपर गाड़ियां भी बरामद की है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुसाईसर बड़ा निवासी मांगीलाल उर्फ राकेश पुत्र बृजलाल ब्राह्मण और हरिजन बस्ती बड़ी गुवाड़ निवासी दीपक पुत्र चोरूराम के रूप में हुई है यह दोनों वाहन चोरी के आदतन अपराधी है और उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में 32-32 मामले दर्ज है।
आपको बता दे की मांगीलाल श्री डूंगरगढ़ दीपक कोर्ट गेट थाने का हिस्ट्रीशीटर है यह दोनों आरोपी दिन में रैखिक करते हैं और रात में मौका पाकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। दोनों ही आरोपी ईसीएस वह मास्टर की रखते थे वहां का लॉक व सेंसर हटाकर चोरी करने में दोनों ही माहिर है। बरहाल आरोपियों को न्यायालय में पेश कर डिमांड पर लिया गया है।


