Homeक्राइमBikaner : बीकानेर में निजी कंपनी ऑफिसर पर आरोप, 9 टन स्टील...

Bikaner : बीकानेर में निजी कंपनी ऑफिसर पर आरोप, 9 टन स्टील स्क्रैप गायब कर 3 लाख का लगाया चूना..

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के जामसर थाना के क्षेत्र में एक निजी कंपनी के स्टोर से करीब नौ मीट्रिक टन स्टील स्क्रैप गायब होने का मामला सामने आया है। कंपनी ने तत्कालीन स्टोर ऑफिसर पर अन्य लोगों से मिलीभगत कर स्क्रैप को बिना अनुमति बेचने और उसकी राशि हड़पने का आरोप लगाया है। कंपनी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गायब स्क्रैप की कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है।

थानाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि भणियाणा निवासी एवं अलमाईटी ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनोप सिंह भाटी ने रिपोर्ट दी है। कंपनी टाटा स्विचयार्ड, कालासर से पीजीसीआईएल बीकानेर- सब स्टेशन तक 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन परियोजना का काम कर रही है। धोलेरा स्थित स्टोर की जिम्मेदारी प्रतीक गोयल को 7 मार्च को स्टोर ऑफिसर के रूप में दी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक टावर फाउंडेशन कार्य के दौरान स्टील कटिंग व बेंडिंग से करीब नौ टन स्क्रैप जमा हुआ था। 19 जून को नियमित जांच में स्क्रैप गायब मिला। बरहाल पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



ताजा खबर