Bikaner: बीकानेर में शरू हुआ कार्मिकों के स्थानांतरण का विरोध, कर्मचारी मजदूर संघ ने उठाई आवाज - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, March 10, 2026
HomeबीकानेरBikaner: बीकानेर में शरू हुआ कार्मिकों के स्थानांतरण का विरोध, कर्मचारी मजदूर...

Bikaner: बीकानेर में शरू हुआ कार्मिकों के स्थानांतरण का विरोध, कर्मचारी मजदूर संघ ने उठाई आवाज

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,शहर के सर्व समाज के वरिष्ठ व युवा 36 कौम की पंचायत हुई जिसमें सभी ने एक स्वर में इन कर्मचारियों के स्थानान्तरण निरस्त करने का केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं विधायक जेठानंद व्यास से आग्रह किया। इस संबंध में आज सुबह बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग जयपुर के आलोक को दूरभाष पर कडे शब्दों में कहा कि ये मेरे शहर के अल्प वेतनभोगी कर्मचारी के स्थानान्तरण तुरंत प्रभाव से निरस्त/केप्ट इन ऐबेन्स किये जावे।

- Advertisement -Ads

कर्मचारी मजदूर संघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि बीकानेर शहर के अल्पवेतन भोगी कर्मचारियों के स्थानान्तरण होगा तब तक लौकतांत्रिक तरीके से संगठन संघर्ष जारी रखेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार व विद्युत प्रशासन की स्वयं की होगी।

संगठन के प्रदेश संरक्षक रामकुमार एवं महासंघ एकीकृत के प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित के नेतृत्व में, राजेश आचार्य, मनोज कुमार रंगा, अभिषेक पुरोहित, भानू प्रकाश पुरोहित, संजय देवडा, ओम ओड, अनिल व्यास, कुमार कार्तिक, गोवर्धन सिंह, जितेन्द्र राणा, संदीप श्रीमाली उपस्थित थे।

सर्व समाज के प्रतिनिधि देव किशन स्वामी राकांवत समाज, विप्र फाउंडेशन जेठाराम पुरोहित, धनसुख सारस्वत, पंकज पिपलवा, कैलाश सारस्वत, सौरभ शर्मा रमेश उपाध्याय, सर्व कामगार सेवा संघ से राम स्वरूप हर्ष, लक्ष्मण कुमावत, जगदीश शर्मा,
धन्नादास स्वामी, भगत सिंह, ओमप्रकाश सैन, राजेन्द्र कुमार सैन, वाल्मीकि समाज से जगदीश सोलंकी, अशोक चांवरिया, मेघवाल परिषद से नारायण राम चौहान, भंवरलाल तंवर, बद्री प्रसाद कड़ेला, तथा माली समाज से दिनेश सांखला दिनेश चौहान, कमल मालीए एवं अनेक संगठनों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर