
Bikaner आपणी हथाई न्यूज, रविवार को लालगढ़ रेलवे स्टेशन यार्ड में ट्रेन सेटिंग के दौरान हुए हादसे में एक रेलकर्मी की मौत हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में सवाई माधोपुर निवासी अभिमन्यु सिंह (30) की मौत हुई है जो बीकानेर में लालगढ़ रेलवे स्टेशन स्थित यार्ड में प्वॉइंटमेंन के पद पर कार्यरत था।

जीआरपी लालगढ़ चौकी प्रभारी गजानंद आचार्य ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 5:00 बजे लालगढ़ रेलवे स्टेशन स्थित यार्ड में अभिमन्यु ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान एक ट्रेन की शटिंग करने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह रेल लाइन पर गिर गए। लोको पायलट को इसका पता चला इससे पहले ही वह ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक के परिजनों के बीकानेर पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
6 दिन बाद होनी थी शादी
जानकारी के मुताबिक अभिमन्यु अभिमन्यु की 22 नवंबर को शादी होनी थी लेकिन रविवार की सुबह उनसे जीवन का सफर थम गया अभिमन्यु परिवार में अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था घर में शादी की तैयारी चल रही थी इस बीच रविवार सुबह अभिमन्यु के साथ हुए हादसे की खबर घर पहुंची तो खुशियां मातम में तब्दील हो गए अभी मैं की मां पिता भी बेसुध हो गए ।वह बार-बार कह रहे थे बेटा तो कपड़े लेने बीकानेर गया था। रिश्तेदारों की आंखें भी नम है और गांव में शोक छा गया है।


