Bikaner : पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर से मदद की गुहार, सौंपा ज्ञापन - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
HomeबीकानेरBikaner : पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर से मदद की गुहार,...

Bikaner : पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर से मदद की गुहार, सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,बुधवार को आजाद नगर छठ गरबी बीछवाल बीकानेर के निवासियों ने मिलकर बीकानेर प्रशासन को पानी की समस्या को लेकर ज्ञापन जिला कलेक्टर के नाम सोप इस ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में चकगर्बी आजाद नगर में रह रहे लोगों को इससे पूर्व में बीकानेर प्रशासन के द्वारा श्रीगंगानगर रोड से हटकर आजाद नगर बीछवाल के अंदर स्थाई पुनर्वास करवाया गया था। बीते 15 20 दिनों से कॉलोनी में कुएं की मोटर जलने से पीने के पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। साथ गर्मी होने के चलते पानी की कमी से आमजन को काफी तकलीफ का सामना उठाना पड़ रहा है। इससे पूर्व कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने जब पानी की मोटर खराब हुई थी तो ₹30000 खर्च करके मोटर को ठीक करवाया गया था लेकिन अब फिर से मोटर खराब हो गई है। जिससे कॉलोनी वासी ठीक करने में समर्थ नहीं है आपका कलेक्टर से यह मांग की गई है कि तुरंत ही अपने अधिकारियों को निर्देश देकर इस समस्या का समाधान करवाये।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर