Bikaner Tiranga Yatra 2025 : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बीकानेर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, इस बार ये रहेगा यात्रा का रूट,पोस्टर का हुआ विमोचन - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeखटाखट स्टोरीBikaner Tiranga Yatra 2025 : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बीकानेर में...

Bikaner Tiranga Yatra 2025 : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बीकानेर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, इस बार ये रहेगा यात्रा का रूट,पोस्टर का हुआ विमोचन

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, कर्मवान फाउंडेशन की ओर से निकाली जाने वाली एक किलोमीटर तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की गौरवमयी सफलता हासिल करने पर इस वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी जिसका पोस्टर विमोचन आज केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व राजस्थान सरकार केबिनेट मंत्री समित गोदारा के द्वारा किया गया।
इस वर्ष यात्रा 14 अगस्त 2025 को गोकुल सर्किल से विवेकबाल निकेतन स्कूल, मुरलीधर तक और साथ ही सामूहिक राष्ट्रगान व देशभक्ति गीतों का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -Ads

इस कार्यक्रम से जुड़े कर्मवान फाउंडेशन के अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि हर घर तिरंगा आभियान के तहत शहर के स्कूलों और वार्डो में तिरंगे का वितरण किया जाएगा। और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित यह कार्यक्रम इस बार गोकुल सर्किल से विवेकबाल निकेतन स्कूल, मुरलीधर तक 1 किलोमीटर लम्बा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद सामूहिक राष्ट्रीय गान का आयोजन किया जाएगा और साथ ही देश भक्ति गीतों का आयोजन और भव्य अतीश बाजी के साथ ही कार्यक्रम की समाप्ति की जाएगी। फाउंडेशन के संतोष पुरोहित ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एक मात्र जिंदा शहीद दर्जा प्राप्त मनिंदरजीत सिंह बिट्टा रहेंगे इनके साथ कई राजनैतिक प्रदेश पदाधिकारी मंत्री मंच पर रहेंगे।

 

फाउंडेशन उपाध्यक्ष जसराज सिंवर ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता व देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर सेवा की रणनीतिक क्षमता और साहस का प्रतीक है यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेवा की वीरता के प्रति सम्मान प्रकट करने का माध्यम है तिरंगा यात्रा के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया जाएगा कि भारत अब आंतकवादियों को उसी भाषा में जवाब देने में सक्षम है
उप-सचिव विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि यह यात्रा कर्मवान फाउंडेशन व भाजपा युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में यह यात्रा पिछले तीन वर्षों से बीकानेर के अलग अलग स्थानों पर इस यात्रा का आयोजन किया गया था ।

 

स्वंतत्रता दिवस मात्र एक छुट्टी का दिन नहीं है यह दिन देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले वीरों के बलिदान को याद करने और देश की एकता और विविधता का जश्न मनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है यह दिन आने वाले वर्षों में भारत के लिए एक बेहतर भविष्य की दिशा में काम करने का संकल्प लेने का भी एक अवसर है। विमोचन में वेद व्यास, जसराज सिंवर, संतोष पुरोहित, ऋषि पारीक, भव्य भाटी, भेरू तंवर, प्रेम धांधल, हिमांशु गुप्ता, धर्मेंद्र भादानी,मुरलीधर सैन साथ रहे

- Advertisement -Ads

ताजा खबर