Homeखटाखट स्टोरीBikaner Accident : ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति...

Bikaner Accident : ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के नोखा तहसील में सोमवार को ट्रेन हादसे के चलते एक युवक की मौत हो गई। मामला  नोखा के नागौर रोड़ स्थित साईं नाथ मंदिर के पास का बताया जा रहा है ,जहां रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

 

मृतक की पहचान सोहनलाल सुथार (40) पुत्र नेमचंद सुथार  निवासी श्रीराम चौक के रूप में हुई है। घटना ऋषिकेश-बाड़मेर ट्रेन की चपेट में आने की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही नोखा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।



ताजा खबर