Bikaner: प्रदेश के अधिकांश जिलों में बढ़ा शीतकालीन अवकाश, बीकानेर में हाड कंपा देने वाली तेज ठंड के बीच स्कूल पहुंचे बच्चे - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Friday, January 16, 2026
HomeबीकानेरBikaner: प्रदेश के अधिकांश जिलों में बढ़ा शीतकालीन अवकाश, बीकानेर में...

Bikaner: प्रदेश के अधिकांश जिलों में बढ़ा शीतकालीन अवकाश, बीकानेर में हाड कंपा देने वाली तेज ठंड के बीच स्कूल पहुंचे बच्चे

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में हाड कंपा देने वाली ठंड के बीच बीकानेर में सर्दी की दस दिन की छुट्टी के बाद आज से स्कूल फिर शुरू हो गए हैं। बीकानेर में लगातार तापमान में हो रही गिरावट से ठंड में बढ़ोतरी नजर आ रही है, तेज ठंड के बीच आज सुबह सड़कों पर बच्चे स्कूल जाते नजर आए।

- Advertisement -Ads

प्रदेश में लगभग 20 जिलों में तेज सर्दी के चलते अवकाश बढ़ा दिया गया है लेकिन बीकानेर में शीतकालीन अवकाश को नहीं बढ़ाया गया है।  बीकानेर में आज सुबह तेज ठंड और कोहरे के बीच बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। तेज ठंड के बीच स्कूल जाते बच्चे जिला कलेक्टर से अवकाश बढ़ाने की अपील कर रहे हैं।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर