Bikaner : युवा सम्बल मेला 20 जनवरी को, 5 हजार युवाओं के पास होगा नौकरी पाने का अवसर : पढें पूरी खबर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, February 16, 2026
HomeबीकानेरBikaner : युवा सम्बल मेला 20 जनवरी को, 5 हजार युवाओं के...

Bikaner : युवा सम्बल मेला 20 जनवरी को, 5 हजार युवाओं के पास होगा नौकरी पाने का अवसर : पढें पूरी खबर

- Advertisement -Ads

Bikaner आपणी हथाई न्यूज,राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में 20 जनवरी को आयोजित होने वाले एक दिवसीय युवा संबल मेले में 20 नियोजक भाग लेंगे। इन नियोजकों द्वारा विभिन्न सेक्टर्स में 4 हजार 920 रिक्तियां उपलब्ध करवाई जाएंगी।

- Advertisement -Ads

 

रोजगार विभाग के उपनिदेशक हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि मेले में अधिक से अधिक युवाओं के पंजीकरण के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिला मुख्यालय के अलावा ब्लॉक स्तर के युवाओं को भी इसके लिए आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवा सम्बल मेले में भागीदारी निभाने के इच्छुक युवा अपना ऑनलाइन पंजीकरण https://rajemployment.rajasthan.gov.in/ पोर्टल अथवा क्यू.आर. कोड के माध्यम से करवा सकते हैं।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर