HomeबीकानेरBikaner: पुराना शहर मंडल बीकानेर पश्चिम में शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक...

Bikaner: पुराना शहर मंडल बीकानेर पश्चिम में शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक का हुआ आयोजन

भारतीय जनता पार्टी पुराना शहर मंडल बीकानेर पश्चिम में शक्ति केंद्र संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में मंडल के सभी शक्ति केंद्र संयोजकों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य ने सभी शक्ति केंद्र संयोजकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर 26 मई तक सभी बूथों की बैठकें पूर्ण करें। साथ ही माह के अंतिम रविवार तक प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम सहित सभी संगठनात्मक गतिविधियों की फोटो एवं रिपोर्ट सरल ऐप पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंतर्गत वार्डवार बूथ अध्यक्षों की बैठकें भी आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया।
शक्ति केंद्र संयोजक बैठक में बद्री पुरोहित, गणेश व्यास, वीरेन्द्र पुरोहित, हरीश भोजक, लोकेश सोनगरा, चंद्रप्रकाश खत्री, मालचंद सुथार, विष्णु दत्त छंगाणी, अनिरुद्ध आचार्य, निखिल आचार्य एवं ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य ने संगठन को मजबूत करने एवं बूथ प्रबंधन तथा संगठनात्मक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।अंत में मंडल महामंत्री संजय शर्मा ने सभी उपस्थित शक्ति केंद्र संयोजको, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।



ताजा खबर