देश : जमीन पर लागू हुआ नागरिकता संशोधन अधिनियम,भारत में शरण लिए 14 लोगों को मिली आज इंडियन सिटीजनशिप - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeबीकानेरदेश : जमीन पर लागू हुआ नागरिकता संशोधन अधिनियम,भारत में शरण लिए...

देश : जमीन पर लागू हुआ नागरिकता संशोधन अधिनियम,भारत में शरण लिए 14 लोगों को मिली आज इंडियन सिटीजनशिप

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, आज देश की राजधानी दिल्ली में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को आख़िरकार धरातल पर भी उतार दिया गया है।नागरिकता संशोधन अधिनियम साल 2019 में मोदी सरकार ने संसद से पारित करवाया था। इसी वर्ष 11 मार्च 2024 को CAA का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। आज दिल्ली में भारत के गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने 14 लोगों को भारत की नागरिकता का सर्टिफिकेट प्रदान किया है।

- Advertisement -Ads

 

CAA से भारत में शरण लिए लोगों का भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है, इस बिल में मुसलमानो को छोड़कर दूसरे सभी धर्म के लोगों को भारत की सिटीजनशिप देने का प्रावधान है। CAA अभी लोकसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बना हुआ है, विपक्षी गठबंधन सत्ता मे आने पर इस एक्ट को हटाने का दावा कर रहा है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर