Crime : जसरासर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छपरे के नीचे चल रही थी अवैध शराब की फैक्ट्री : पढें पूरी खबर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Saturday, March 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीCrime : जसरासर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छपरे के नीचे चल रही...

Crime : जसरासर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छपरे के नीचे चल रही थी अवैध शराब की फैक्ट्री : पढें पूरी खबर

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,शहर के बाद अब गांवों में भी अपराधियों के हौंसले बुलंद है। बीती रात नोखा तहसील के जसरासर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के अनुसार जसरासर के बेरासर गांव के एक खेत में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा था, जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाले पदार्थ जिसमें बड़ी मात्रा में तीन सौ लीटर स्प्रिट , दो पेकिंग मशीन पव्वे,ढक्कन और अन्य सामान को जब्त कर लिया।

- Advertisement -Ads

 

जसरासर एसएचओ देवीलाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर रामकिशन पुत्र लुणाराम जाट के खेत में दबिश दी गयी, जहां हिस्ट्रीशीटर मुकेश उर्फ मुकनाराम और देवीलाल उर्फ देवला एक छपरे के नीचे अवैध शराब की फैक्ट्री चला रहे थे। आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर