
Bikaner Cyber Fraud आपणी हथाई न्यूज, साईबर फ्रॉड के मामलों का सरगना आज बीकानेर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। भोले-भाले लोगों को निशाना बनाकर उनसे दोस्ती कर के उनसे बैंक खातों की जानकारी लेकर देश के अलग अलग राज्यों के लोगों के साथ मिलकर ठगी के पैसों को विड्रॉल करने का आरोपी सूर्यप्रकाश उर्फ सूरज रतन पुत्र भागीरथ सोनी निवासी कांता खतुरिया कॉलोनी मन मंदिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस अब पूछताछ कर रही है। पुलिस की यह कार्रवाई एसपी कावेंद्र सिंह सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और साइबर थाना रमेश सर्वटा की निगरानी में हुई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी सूर्यप्रकाश पर देश के अनेक राज्यों में साइबर ठगी के मुकदमे दर्ज है। और पूर्व में जेल की यात्रा भी कर चुका है बावजूद अभी तक साइबर ठगी के अपराधों में संलिप्त हैं।
इस कार्यवाही को अंजाम देने वाले साइबर थाना, साइबर रेस्पॉन्स सेल की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा है। जिसमें रमेश सर्वटा, रामधन,सुभाष और श्रीराम का विशेष योगदान रहा।


