Homeबीकानेरधर्मधारा : महानंद मंदिर में आयोजित होगा नि:शुल्क यज्ञोपवीत संस्कार, 80 बटुकों...

धर्मधारा : महानंद मंदिर में आयोजित होगा नि:शुल्क यज्ञोपवीत संस्कार, 80 बटुकों का हुआ पंजीकरण

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,आचार्य महानंद वैदिक यज्ञ समिति के तत्वावधान में आगामी 28 अप्रैल (वैशाख शुक्ल द्वादशी) को एक भव्य नि:शुल्क यज्ञोपवीत संस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम महानंदजी महादेव मंदिर परिसर में आयोजित होगा, जहाँ कर्मकांड भास्कर पंडित नथमल पुरोहित के सान्निध्य में बटुकों को जनेऊ धारण करवाई जाएगी। समिति के सदस्य किशन पुरोहित ने जानकारी दी कि इस संस्कार के लिए अब तक 80 बटुकों का पंजीकरण हो चुका है। इच्छुक परिवार 26 अप्रैल तक अपने फॉर्म जमा करवा सकते हैं। आयोजन के दिन सभी पंजीकृत बटुकों को सुबह 7:30 बजे मंदिर परिसर पहुंचना अनिवार्य होगा।

सादगी और वैदिक परंपराओं पर जोर
​रविंद्र आचार्य के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन, ब्रह्मा पूजन, षोडश मातृका और वेदमता गायत्री पूजन से होगी, जिसके पश्चात मंत्र दीक्षा दी जाएगी। समिति का मुख्य उद्देश्य फिजूलखर्ची को रोकना और वैदिक संस्कारों को अक्षुण्ण बनाए रखना है। कार्यकर्ता पवन जोशी ने बताया कि इस आयोजन में मायरा, देराड़ी और किसी भी प्रकार के प्रीतिभोज पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा, जिसका सभी परिवार सहर्ष पालन कर रहे हैं।
​हाल ही में मंदिर परिसर में हुई एक विशेष बैठक में गणेश आचार्य, शिव आचार्य, रोहित आचार्य और अमित नारायण सहित कई कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की सफलता की रूपरेखा तैयार की।

 



ताजा खबर