खबर का असर: आपणी हथाई पर खबर प्रकाशित होने के साथ ही प्रशासन आया हरकत में, संभागीय आयुक्त नीरज के पवन... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, February 16, 2026
Homeखटाखट स्टोरीखबर का असर: आपणी हथाई पर खबर प्रकाशित होने के साथ ही...

खबर का असर: आपणी हथाई पर खबर प्रकाशित होने के साथ ही प्रशासन आया हरकत में, संभागीय आयुक्त नीरज के पवन…

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में आज एक पतंग विक्रेता द्वारा चाइनीज मांझा बेचने की सूचना देने वाले युवक के साथ मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ सदर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दरअसल आज एक युवक द्वारा रोशनीघर के पास स्थित एक पतंग विक्रेता पर आरोप लगाया गया की पतंग विक्रेता अपनी दुकान पर चाइनीज मांझा बेच रहा है, युवक ने यह सूचना सदर थाना में की जिसके बाद युवक का आरोप है कि आरोपी द्वारा इस बात से नाराज होकर उसके साथ मारपीट की गई। हालांकि पतंग विक्रेता के यहां कार्रवाई के दौरान चाइनीज मांझा नहीं मिला लेकिन पतंग विक्रेता पर युवक ने आरोप लगाया है कि इस बात से नाराज होकर पतंग विक्रेता ने उसके साथ मारपीट की। इस पूरे मामले में संभागीय आयुक्त नीरज के पवन की तत्परता से मामला पुलिस थाने में दर्ज कर लिया गया। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने जिला कलेक्टर को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके परिणाम स्वरूप प्रशासन द्वारा तुरंत कदम उठाए गए।

- Advertisement -Ads

इस पूरी घटना की खबर आपणी हथाई पर प्रकाशित की गई थी।खबर प्रकाशित होने के साथ ही प्रशासन मामले की जांच में जुट गया और परिवादी द्वारा की गई शिकायत पर सदर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद परिवादी के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के ऋषि पारीक और उनके साथी मौके पर परिवादी के साथ रहे।

http://*संभागीय आयुक्त के आदेश हो रहे हवा,चाइनीज मांझे की बिक्री को लेकर युवक ने लगाए गंभीर आरोप…* https://aapnihathai.com/2022/05/bikaner-nees-aapni-hathai/

- Advertisement -Ads

ताजा खबर