Bikaner : किसान हो रहा और भी सशक्त,किसान मोर्चा ने पीएम का जताया आभार - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
HomeबीकानेरBikaner : किसान हो रहा और भी सशक्त,किसान मोर्चा ने पीएम का...

Bikaner : किसान हो रहा और भी सशक्त,किसान मोर्चा ने पीएम का जताया आभार

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,आज बीकानेर शहर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा अपने तीसरे चरण की शुरुआत प्रधानमंत्री पद ग्रहण करते ही पहले निर्णय को देश के किसानों को समर्पित किया,माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 17वीं किश्त के रूप में 20000 करोड़ की राशि किसान सम्मान निधि के रूप में जारी करके देश के 9.3 करोड़ किसान लाभान्वित किया।इसी क्रम में राज्य सरकार ने भी किसान कल्याण हेतु दूरगामी निर्णय लेते हुए किसान सम्मान राशि 6000 के साथ राज्य की तरफ से 2000 जोड़ते हुए 8000 रूपये कर दिया है।इस उपलक्ष्य पर भाजपा किसान मोर्चा के शहर जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी ने यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया एंव माननीय मुख्यमंत्री जी को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर पूनमचंद पुनिया,दिलीप सारण, कमल सेन,अशोक राजपुरोहित,तेजेन्द्र गिल,रामचंद्र बेनीवाल,सुनील विश्नोई, बहादुर सियाग, बिनोद सुथार इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर