Homeखटाखट स्टोरीBikaner News : ग्राम कोलासर में जूट उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य...

Bikaner News : ग्राम कोलासर में जूट उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

basic ad

आपणी हथाई बीकानेर न्यूज ,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी) बीकानेर द्वारा ग्राम कोलासर में जूट उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं एवं युवाओं को जूट उत्पाद निर्माण की उन्नत तकनीक एवं विपणन कौशल में प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना है।

 

उद्घाटन समारोह में एसबीआई आरसेटी बीकानेर के निदेशक श्री रूपेश शर्मा, जीवनधारा के सचिव श्री महावीर उपाध्याय, आरोह फाउंडेशन से सहायक वित्तीय सलाहकार श्रीकांत श्रीमाली तथा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और शुभकामनाओं के साथ किया गया।

 

 

निदेशक श्री रूपेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि
“एसबीआई आरसेटी का लक्ष्य ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आवश्यक कौशल और संसाधन उपलब्ध कराना है। जूट उद्योग एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें कम पूंजी निवेश में भी व्यापक रोजगार और व्यापार के अवसर उपलब्ध हैं। साथ ही, यह उद्योग पर्यावरण के अनुकूल भी है, जिससे ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ के अभियान को मजबूती मिलती है।”

जीवनधारा के सचिव श्री महावीर उपाध्याय ने कहा —
“इस प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे अपने परिवार एवं समाज में सशक्त भूमिका निभा सकेंगी। जूट उत्पादों की बाजार में बड़ी मांग है, और उचित प्रशिक्षण व विपणन से यह एक लाभकारी व्यवसाय बन सकता है।”

 

जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम गाँव के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में पूरे मनोयोग से भाग लेने का आग्रह किया।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जूट से बने विभिन्न उत्पादों जैसे :- जूट बैग,फाइल कवर,पर्स एवं हैंडबैग,होम डेकोर सामग्रीगिफ्ट पैकेजिंग आइटम आदि बनाने का व्यवहारिक प्रशिक्षण, साथ ही क्वालिटी कंट्रोल, ब्रांडिंग और मार्केटिंग तकनीक की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह कार्यक्रम आगामी 14 दिनों तक चलेगा। सहायक वित्तीय सलाहकार श्रीकांत श्रीमाली ने बताया कि सफल प्रतिभागियों को स्वरोजगार स्थापित करने में आवश्यक सहयोग, मार्गदर्शन और बैंक ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।



ताजा खबर