हाइकोर्ट LDC भर्ती परीक्षा : एसओजी की नकल मामलें में फिर कार्रवाई, Bikaner से 2 युवक और 1 युवती को पकड़ा - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, February 18, 2026
Homeखटाखट स्टोरीहाइकोर्ट LDC भर्ती परीक्षा : एसओजी की नकल मामलें में फिर कार्रवाई,...

हाइकोर्ट LDC भर्ती परीक्षा : एसओजी की नकल मामलें में फिर कार्रवाई, Bikaner से 2 युवक और 1 युवती को पकड़ा

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एक बार फिर एलडीसी परीक्षा नकल मामलें में कार्रवाई करते हुए बीकानेर से 2 युवकों और 1 युवती को गिरफ्तार किया है। ये तीनो आरोपी फिलहाल कोर्ट में एलडीसी के पद पर अलग अलग स्थानों पर कार्यरत है।

- Advertisement -Ads

ब्लूटूथ नकल कांड मामलें के मुख्य आरोपी पौरव कालेर म बयानों के आधार पर एसओजी ने ये कार्यवाही की है। SOG ने बीकानेर-भीनासर निवासी द्रोपदी सिहाग (पाली), नत्थूसर बास एमएम ग्राउंड के पीछे निवासी उमेश तंवर(सुजानगढ़) और केसरदेसर जाटान निवासी राकेश कस्वां(उदयपुर) को गिरफ्तार किया है।

इसमें द्रोपदी सिहाग और उमेश तंवर ने मुरली सिंह यादव मेमोरियल स्कूल में परीक्षा दी थी वही राकेश कस्वां ने दयानंद पब्लिक स्कूल में परीक्षा दी थी। 2800 पदों के लिए हुई इस भर्ती में और भी कई अभ्यर्थियों से पूछताछ हो सकती हैं बरहाल पौरव कालेर से पूछताछ जारी है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर