महंगाई : जनता पर बढ़ा महंगाई का दबाव, एक हजार के आंकड़े को छुआ घरेलू गैस ने - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Sunday, January 18, 2026
Homeखटाखट स्टोरीमहंगाई : जनता पर बढ़ा महंगाई का दबाव, एक हजार के आंकड़े...

महंगाई : जनता पर बढ़ा महंगाई का दबाव, एक हजार के आंकड़े को छुआ घरेलू गैस ने

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, देश में महंगाई पर काबू करना सरकारों के बूते से बाहर होता नजर आ रहा है जिसके फलस्वरूप आम आदमी के जीवन में मुश्किलें बढ़ी है। शनिवार को 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder) की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में 50 रूपये बढ़ने के बाद सिलेंडर की नई कीमत 999.50 रूपये हो गई है। नई कीमत आज से ही लागू हो गई है।

- Advertisement -Ads

कुछ दिन पहले ही वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दामों में भी भारी इजाफा हुआ था और 19 किलो का गैस सिलेंडर अब 2355 रुपये का हो गया था। वहीं पाइपलाइन वाली गैस (PNG) के दामों में भी पिछले दिनों लगातार इजाफा हुआ था। गैस के दाम बढ़ने से आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर