आपणी हथाई न्यूज, सोमवार को कोलायत थाना क्षेत्र के कपिल सरोवर में एक 8 वर्षीय बच्चे की पानी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है। कोलायत थाना अधिकारी लखवीर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार देर रात से एक बच्चा अपने परिजनों से गायब हो गया था जिसे ढूंढने के पूरे प्रयास पुलिस ने शुरू किए। उसके बाद संदेह के आधार पर कपिल सरोवर में भी बच्चे को ढूंढने की कोशिश एसडीआरएफ की टीम के सदस्यों ने की ।
सोमवार को दोपहर करीब 4:00 बजे पुलिस को बच्चे का सरोवर में मिला। जिसे एसडीआरएफ टीम की मदद से बाहर निकलवाया गया और अस्पताल की मोर्चरी रूम में शव को रखवाया है। इस दौरान पुलिस और बच्चे के परिजन भी मौके पर मौजूद थे। शव की पहचान गणेश पुत्र प्रसाद निवासी कुन्हाड़ी कोटा के रूप मे हुई है। जानकारी के अनुसार यह पूरा परिवार रामदेवरा जा रहा था और बीच में कोलायत के कपिल सरोवर परिसर में रात को रुका था।


