देश : अब किसी भी वक्त और मौसम में बारिश करवा सकेंगे ? आईआईटी कानपुर ने किया सफल परीक्षण - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
Homeबीकानेरदेश : अब किसी भी वक्त और मौसम में बारिश करवा सकेंगे...

देश : अब किसी भी वक्त और मौसम में बारिश करवा सकेंगे ? आईआईटी कानपुर ने किया सफल परीक्षण

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,अब बारिश के लिए देश के किसी भी भूभाग को लम्बा इंतजार नही करना पड़ेगा किसी भी मौसम हर परिस्थिति में बारिश करवाई जा सकेगी। ऐसा सब सम्भव हो सका है आईआईटी कानपुर के प्रयासों से,आईआईटी कानपुर पिछले कई सालों से क्लाउड सीडिंग को लेकर रिसर्च कर रहा था।आईआईटी कानपुर पिछले कई सालों से इस विषय पर लगातार परीक्षण कर रहा था। आज आईआईटी कानपुर को क्लाउड सीडिंग में सफलता मिल गई है।

- Advertisement -Ads

 

सफल परीक्षण के बाद आईआईटी कानपुर संस्थान का कहना है कि निकट भविष्य में क्लाउड सीडिंग के माध्यम से देश के किसी भी हिस्से में किसी भी मौसम में बरखा करवाई जा सकेगी। आईआईटी कानपुर की टीम ने हवा में एयरक्राफ्ट के माध्यम से केमिकल पाउडर फायर किया और उसके बाद तुरंत बारिश देखने को मिली। आईआईटी कानपुर ने इस परीक्षण का वीडियो भी जारी किया है। जिन इलाकों में वायु प्रदूषण ज्यादा रहता है और जहाँ सूखा ज्यादा रहता है वहाँ इस तकनीक के माध्यम से आसानी से बारिश करवाई जा सकेगी।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर