आईपीएल की तर्ज पर पीसीएल में हुई खिलाड़ियों की नीलामी, दीपक और संदीप बने सबसे महंगे खिलाड़ी - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, March 12, 2026
Homeबीकानेरआईपीएल की तर्ज पर पीसीएल में हुई खिलाड़ियों की नीलामी, दीपक और...

आईपीएल की तर्ज पर पीसीएल में हुई खिलाड़ियों की नीलामी, दीपक और संदीप बने सबसे महंगे खिलाड़ी

- Advertisement -Ads

13 फरवरी से शुरू होने जा रही पुष्करणा क्रिकेट लीग 2023 के लिए आज धरणीधर रंगमंच पर खिलाडिय़ों के लिए ऑक्शन रखा गया। पूरा ऑक्शन आपीएल की तर्ज पर आयोजित किया गया। इस ऑक्शन में कुल १५८ खिलाडिय़ों के 12 टीम ऑनर्स ने जमकर बोली लगाई।

- Advertisement -Ads

आयोजकों के बताया कि कुल 12 टीमों ने 1 लाख पॉइंट्स से बोली लगाकार अपनी टीमों में कुल 13 खिलाड़ी खरीदें है। इस ऑक्शन में सर्वाधिक बोली दिपक पुरोहित के लिए लगाई गई। दीपक को सरीन क्लासेज ने सर्वाधिक 38 हजार पॉइंट्स में खरीदा।

वहीं किराडू वारियर्स ने संदीप आचार्य पर दूसरी सर्वाधिक बोली लगाकार 31 हजार पॉइंट्स में खरीदा। पीसीएल आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 13 फरवरी से प्रतियोगिता का आगाज होगा। जिसका फाइनल मुकाबला 19 फरवरी को होगा। ऑक्शन का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर भी किया गया।

इस प्रतियोगिता में टीम धरणीधर, अनराज वारियर्र्स, इशना राइडर्स, किंग्स बीकाणा इलेवन, कलपतरू इलेवन, केशव वारियर्स, किराडू वॉरियर्स, रघुनाथ इलेवन, रॉयल बिगा,सरीन क्लासेज, श्री द्वारिका और श्याम कम्पयूट के नाम की 12 टीमें हिस्सा लेगी। ऑक्शन का संचालन विनय हर्ष ने किया।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर