Railway: बिना टिकट यात्रा करना पड़ा भारी, रेलवे ने वसूले 17 लाख 64 हजार रूपये - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, February 16, 2026
Homeखटाखट स्टोरीRailway: बिना टिकट यात्रा करना पड़ा भारी, रेलवे ने वसूले 17 लाख...

Railway: बिना टिकट यात्रा करना पड़ा भारी, रेलवे ने वसूले 17 लाख 64 हजार रूपये

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर मण्डल पर मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक,जयपुर  (मुख्यालय) के आदेशानुसार  दिनांक 24.12.24 से 05.01.25   तक सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। 13 दिन के इस विशेष अभियान के अंतर्गत मंडल के भिवानी, चूरु, हिसार, श्रीगंगानगर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़ एवं सादुलपुर के टिकट चेकिंग स्टाफ ने वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में मंडल के विभिन्न रेल मार्गों पर ट्रेनों में सख्त चेकिंग की जिसमे रेलवे सुरक्षा बल ने भी सहयोग किया। इस अभियान में बिना टिकट अथवा अनाधिकृत टिकट पर यात्रा करने के 5569 मामले दर्ज किए गए। इन यात्रियों से अतिरिक्त किराया और जुर्माने के रूप में कुल 1764935 रुपए का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ।

- Advertisement -Ads

बिना टिकट यात्रा की रोकथाम के लिए टिकट चेकिंग को अधिक सख्त किया जा रहा है तथा बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेल अधिनियमों में सजा का प्रावधान भी है!

- Advertisement -Ads

ताजा खबर