राजस्थान : रीट, सेंकड ग्रेड के बाद फर्स्ट ग्रेड टीचर की भी भर्ती निकली,26 विषयों के लिए निकली भर्ती - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, March 12, 2026
Homeखटाखट स्टोरीराजस्थान : रीट, सेंकड ग्रेड के बाद फर्स्ट ग्रेड टीचर की भी...

राजस्थान : रीट, सेंकड ग्रेड के बाद फर्स्ट ग्रेड टीचर की भी भर्ती निकली,26 विषयों के लिए निकली भर्ती

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,कल राजस्थान लोक सेवा आयोग ने लगभग 6000 स्कूल व्याख्याता भर्ती का भी विज्ञापन निकाल दिया है। आपणी हथाई ने इस विषय में पहले ही अपडेट दी थी कि आरपीएससी प्राध्यापक भर्ती का भी विज्ञापन निकालने वाली है। अभ्यर्थी 5 मई से 4 जून तक आरपीएससी की साइट पर अपनी एसएसओ आई डी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। कुल मिलाकर 26 विषयों के लिए फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा होगी।

- Advertisement -Ads

सबसे ज्यादा हिंदी के 1462 पदों पर भर्ती होगी। भूगोल के 793 पद,इतिहास के 807 पद,राजनीति विज्ञान के 1196 पद,अंग्रेजी के 342 पद,एग्रीकल्चर के 280 पद आरक्षित रखें गए है। इसके अलावा 112 शारीरिक शिक्षक भर्ती के लिए रिजर्व रखें गए है। स्पोर्ट्स कोच के लिए विभिन्न पद रखें गए है। आरपीएससी शिक्षक ग्रेड भर्ती के 9760 पदों की विज्ञप्ति पहले ही निकाल चुकी है। रीट 2022 के भी फॉर्म भरे जा रहे है। इस वक्त लगभग 63 हजार पदों के लिए शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर