Homeखटाखट स्टोरीRajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ के चलते होगा मौसम में बदलाव, बीकानेर...

Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ के चलते होगा मौसम में बदलाव, बीकानेर संभाग में हल्की बारिश का अलर्ट

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के अधिकतर जिलों में पिछले एक सप्ताह से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सुबह और शाम को हल्की ठंड के साथ दोपहर में गर्मी का अहसास हो रहा है। एक बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने जानकारी दी कि राज्य में आज मौसम साफ रहेगा। इस दौरान दिन में तेज धूप रहेगी, जबकि सुबह और शाम हल्की सर्दी महसूस की जाएगी। 17 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से 17 और 18 फरवरी को जयपुर और बीकानेर संभाग के कई क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मेघगर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।



ताजा खबर