Homeखटाखट स्टोरीRajasthan Weather : राजस्थान में 'मानसून एंट्री' से पहले इन जिलों...

Rajasthan Weather : राजस्थान में ‘मानसून एंट्री’ से पहले इन जिलों में बारिश का अलर्ट, एक सप्ताह तक हीटवेव से मुक्ति

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में बीते एक सप्ताह से तापमान की तल्खी कम हुई है। अब राजस्थान के मौसम विभाग ने एक भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि 9 मई को प्रदेश के 18 जिलों में बारिश की पूरी संभावना है। जिसमें अलवर,भरतपुर,कोटा,चित्तौड़गढ़,जयपुर,टोंक,बूंदी,दौसा,अजमेर,भीलवाड़ा,उदयपुर, राजसमंद, पाली,सिरोही,जालौर, जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर जिलें शामिल हैं।

 

वही आगामी 12 और 13 मई तक आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। राज्य में आगामी 4 से 5 दिन हीटवेव की संभावना नहीं है और 2 से 3 दिनों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।



ताजा खबर