धर्मधारा : अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव पर उष्ट्रवाहिनी माताजी का भी हुआ विशेष श्रृंगार - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Friday, January 16, 2026
Homeबीकानेरधर्मधारा : अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव पर उष्ट्रवाहिनी माताजी का भी हुआ विशेष...

धर्मधारा : अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव पर उष्ट्रवाहिनी माताजी का भी हुआ विशेष श्रृंगार

- Advertisement -Ads

धर्मधारा आपणी हथाई न्यूज, नत्थूसर गेट के बाहर बाबा रामदेव पार्क के पास स्थित माँ उष्ट्र वाहिनी माता जी मंदिर में अंतरराष्ट्रीय ऊँट उत्सव पर माँ का विशेष श्रंगार किया गया। मन्दिर में आये दर्शनाथियो एवं अंतरराष्ट्रीय सैलानियों का पंडित शांतिस्वरूप रंगा द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा मंदिर एवं ऊँट का ऐतिहासिक महत्व बताया गया। पंडित रंगा ने ऊँट के दूध से बने उत्पादक की जानकारी दी ।

- Advertisement -Ads

शाम को आरती के बाद सांस्कृतिक माहौल में सैलानियों को माँ के भजन सुनाए गए। जिसमे स्थानीय कलाकरों ने भाग लिया जिसमे विष्णु दत्त रंगा, नवरत्न , हनुमान, गोपाल, बाबू पठान, शंकर महादेव एवं अनिल ने अपने अपने भजनों से मंत्र मुग्ध कर दिया। ढोलक साज पंडित नमो नारायण ने ढोलक पर संगत दी। पंडित रंगा ने प्रशासन से निवेदन किया कि शहर के प्राचीन एवं एकमात्र ऊँट्ठा देवी नाम से प्रसिद्ध उष्ट्र वाहिनी मन्दिर तक अंतरराष्ट्रीय सैलानियों को लाने की सुविधा प्रदान करे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर