Homeबीकानेरस्पोर्ट्स :लॉर्ड्स टेस्ट में बुमराह ने 15वीं बार 5 विकेट लेकर कपिल...

स्पोर्ट्स :लॉर्ड्स टेस्ट में बुमराह ने 15वीं बार 5 विकेट लेकर कपिल देव समेत हर दिग्गज को पीछे छोड़ा,भारत पहली पारी में इंग्लैंड से 242 रन पीछे

basic ad

आपणी हथाई स्पोर्ट्स न्यूज, IND VS ENG THIRD TEST DAY 2,लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जादू कल फिर देखने को मिला,कल बुमराह ने इंग्लैंड के 5 में से 4 बैटर्स को आउट कर कुल 5 विकेट अपने नाम किए।

 

बुमराह ने कल टेस्ट क्रिकेट में 15वीं बार 5 विकेट लिए और इसमें भी बुमराह ने विदेशी धरती पर रिकॉर्ड 13वी बार 5 विकेट लिए है।

 

ऐसा करके बुमराह ने कपिल देव समेत भारत के तमाम बड़े गेंदबाजो को पीछे छोड़ दिया है। कपिल देव ने विदेशी जमीन पर 12 बार और अनिल कुंबले ने 10 बार 5 विकेट लिए थे।
वही कल लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 387 रनों पर सिमट गईं।

 

बुमराह के 5 विकेट के अलावा 2 विकेट रेड्डी और 2 विकेट सिराज को मिले, एक इंग्लिश विकेट जड़ेजा को मिला।
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत का स्कोर 145 पर 3 है।

 

जायसवाल 13 और कप्तान गिल 16 पर आउट हो गए। एक बार फिर करुण नायर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए, नायर 40 रन बनाकर आउट हुए। ओपनर के एल राहुल 53 और ऋषभ पंत 19 रन पर विकेट पर बने हुए है। भारत अभी भी इंग्लैंड के स्कोर से 242 रन पीछे है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर